नासा ने बनाई एलियन खोजने की मशीन

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिक एलियन खोजने की तैयारी कर रहे हैं। एलियन की खोज 2025 में शुरू की जाएगी इसके लिए नासा के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा रोवर बनाया है जो बृहस्पति ग्रह के चंद्रमा यूरोपा के समुद्र में गोते लगाएगा। इस रोवर का नाम है ब्रूई।


नासा ने इस रोवर का हाल ही में अंटार्कटिका के ठंडे समुद्र में परीक्षण किया गया। इस रोवर ने समुद्र में जमे हुए बर्फ के नीचे काफी देर तक गोता लगाया। दो पहियों और दो कैमरे वाला यह ब्रूई रोवर एक बार चार्ज करने पर महीनों तक चल सकता है। इसकी टेस्टिंग अंटार्कटिका स्थित ऑस्ट्रेलिया के केसी रिसर्च स्टेशन की सतह पर की जा रही है। ब्रूई रोवर बर्फीले समुद्र और सतह पर चलने के लायक बनाया गया है क्योंकि माना जाता है कि बृहस्पति ग्रह के चंद्रमा यूरोपा पर बर्फीली सतह के साथ-साथ बर्फीला समुद्र भी है। 


" alt="" aria-hidden="true" />



Popular posts
सोशल डिस्टेंसिंग पालन कराने में आ रही मुश्किलें ईडीएमसी के प्रमुख पदाधिकारी संदीप कपूर का कहना है कि राशन बांटने के दौरान लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो रही है। इससे कई जगहों पर राशन या भोजन बांटने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है।
मंडावली इलाके के सुनील कुमार का कहना है कि दुकान बहुत कम समय के लिए खुल रही है। इसके कारण कुछ ही लोगों को राशन मिल पाता है। उसके बाद दुकान बंद कर दी जाती है।
वहीं सोनिया विहार के पप्पू शर्मा कि शिकायत है कि राशन की दुकानों पर पर्याप्त मात्रा में गेहूं और चावल आ रहा है, लेकिन उसको बांटने के दौरान लोगों के बीच भी भेदभाव किया जा रहा है।
खाना न मिल रहा हो तो 1031 नंबर पर करें फोन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों को कई बार आश्वस्त किया है कि वे राजधानी में किसी भी गरीब को भूखे नहीं रहने देंगे। इसके लिए एक तरफ तो राशन केंद्रों में राशन दिया जा रहा है, वहीं लोगों को तैयार खाना भी खिलाया जा रहा है।
उपद्रवियों ने कार और 3 ऑटो फूंके
Image